मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन

तरकुलवा/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार व लक्षणों समेत अन्य बिंदुओं पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमे जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम व सीएचसी के मानसिक रोग विभाग ने संयुक्त रूप से विचार गोष्ठी व जागरूकता शिविर में, सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह गोलु ने कहा की आज कल के भागदौड़ की जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सेहत का ख्याल भी जरूरी हैं।जिसके लिए व्यक्ति तनाव मुक्त होकर कार्य कर सके ,मानसिक बीमारी से बचाव के लिए नियमित मेडीटेशन व योग हर व्यक्ति को करना चाहिए।साथ ही दिव्यांग सर्टीफिकेट के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान डॉ सुनील कुमार सिंह, डा0 शशि प्रभा सिंह, डा0 फजाला आदील, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात रंजन, वर्षा सिंह साइकेट्रिक शोशल वर्कर, डा0 नेत्रिका पांडेय, अंजली श्रीवास्तव, ईशवरेंद लाल, नागेन्द्र मल्ल, प्रीती, माधुरी, नीतू, रीता, मंशा, आदी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

18 minutes ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

22 minutes ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

26 minutes ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

29 minutes ago

जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की मदद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…

33 minutes ago

मनरेगा के बकाया भुगतान से पहले होगा परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक…

1 hour ago