93 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार

भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन दिन शुक्रवार को विकास खण्ड परिसर भटनी, देवरिया में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया मेले का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख भटनी, रमाशंकर यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख द्वारा युवाओ का उत्सावर्धन किया गया। और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ से जुड़कर लाभ लेने हेतु युवाओ को प्रेरित किया गया तथा चयनित अभियार्थियो को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में 217 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित ०6 कंपनियों द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 93 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा, जिला कौशल प्रबंधक उपेन्द्र सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक गोविन्द चौहान तथा राजेश यादव, अलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

1 hour ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

1 hour ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

1 hour ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

1 hour ago

जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की मदद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…

1 hour ago

मनरेगा के बकाया भुगतान से पहले होगा परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक…

2 hours ago