सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा को चालू करने के लिए मंत्री को ज्ञापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा को संचालित करने का मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुलझाने के बजाय उलझाते जा रहे हैं।नियम कानून को ताक पर रख काम करना उनके आदत में आ गया है।
वर्षों से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी से शिकायत किया।करीब एक सप्ताह पूर्व मंत्री ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी के साथ अस्पताल का दौरा किया।तब सीएमओ ने दो चिकित्सकों की तैनाती बताई लेकिन दोनों लोग गायब रहे। मंत्री के दौरे के बाद डा शैलेश अस्पताल आने लगे। लेकिन वह न्यू प्राथमीक स्वास्थ्य केंद्र में ही बैठ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक दर्जन कर्मचारीयो की नियुक्ति भी कागजो मे बर्षो से चल रहा है।जिनका वेतन भी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपुरा से आहरण हो रहा हैं ।दुख इस बात का हैं कि सबकुछ कागजो मे ही हो रहा हैं धरातल पर इसका दुर दुर कोई रिस्ता नहीं हैं ।सबसे मजेदार बात यह है कि जानकारों की मानें तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होती है। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक रोस्टर जारी कर सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र पर तीन चिकित्सक की नियुक्ति किया है।जिसमें डा योगेन्द्र प्रसाद सप्ताह में एक दिन व डा शैलेश सप्ताह में पांच दिन बैठेंगे वहीं आयुष चिकित्सक डा गणेश प्रसाद जो न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक हैं। उनको प्रतिदिन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बैठना है। अब देखना हैं कि रोस्टर के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे बैठते हैं या मंत्री जी को बरगलाने के लिए आदेश जारी हुआ हैं।न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फार्मासिस्ट के भरोसे ही चलेगा। कि किसी डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

9 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

10 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

19 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

22 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago