बेचू शाह पोखरे पर संत गणिनाथ की मूर्ति स्थापना 31 अगस्त को

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संत गणिनाथ की भव्य प्रतिमा नगर के बेचू शाह पोखरे पर 31अगस्त दिन शनिवार को स्थापित कराई जाएगी। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान एवं विशिष्ट अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका होंगे। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक मद्धेशिया समिति, अमरेंद्र गुप्त ने बताया कि पूज्यपाद संत गणिनाथ जी की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम प्रातः 8 से ध्वजारोहण व पूजनोत्सव से शुरु होगा। दिन के 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उसके बाद मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम एवं रक्तदान और भोजन प्रसाद वितरण रखा गया है। बहुप्रतीक्षित इस कार्यक्रम में जनपद सहित अन्य प्रदेशों से अतिथि एवं संत जी के अनुयाई उपस्थित हो रहे हैं। सफल आयोजन के लिए मद्धेशिया समिति बरहज के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

दिल्ली के दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगी कोलकाता जैसी भव्यता, मां दुर्गा के दर्शन से लेकर धुनुची नृत्य तक सजेगा भक्तिमय माहौल

लेखक: अरुण कुमार मिश्रा फोटो AI मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और बंगाल की संस्कृति…

17 seconds ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

8 minutes ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

13 hours ago