मेंहनाजपुर हत्याकाण्ड का एक आरोपी मुठभेड़ में घायल

आवास आवंटन के पंचायत में गोली लगने से हुई थी एक की मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मेहनाजपुर में हुई हत्या के आरोपी जितेन्द्र यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त द्वारा हत्या में प्रयुक्त किये गये असलहे की बरामदगी के लिए ले जाया गया, जहां झाड़ियों में रखे असलहे से अभियुक्त जितेन्द्र यादव ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जबाबी कार्यवाही में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पुनः हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार तरवां विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत मेहनाजपुर, ग्राम पंचायत में बनने वाले सरकारी आवास के लिए 207 आवेदन किए गए थे। इस मामले में पात्र अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए 24 जनवरी को गांव के पंचायत भवन पर खण्ड विकास अधिकारी तरवां प्रियंका सिंह के निर्देश पर खुली बैठक बुलाई गई थी। दिन के करीब 12 बजे पंचायत भवन के सभागार में आयोजित बैठक में वर्तमान प्रधान पक्ष के प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह व पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे पक्ष के लोग भी शामिल हुए थे। बताते हैं कि पात्र- अपात्र लोगों के चयन को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मौके पर गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से 32 वर्षीय हिमांशु सिंह पुत्र बिट्टू सिंह निवासी ग्राम जामूडिह थाना क्षेत्र तरवां, स्थानीय नई बस्ती निवासी प्रदीप सिंह उर्फ भीम तथा मुन्ना सिंह घायल हो गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच तीनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु सिंह को मृत घोषित कर दिया । जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मेहनाजपुर थानाध्यक्ष को निलम्बित कर दिया गया हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से, 27 मार्च को होगा समापन – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व…

7 minutes ago

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

3 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

3 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

3 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

3 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

10 hours ago