जिला पंचायत सभागार में हुआ मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को मुख्य सचिव उ०प्र० शासन एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देश के क्रम में जनपद देवरिया के बैंकों का ऋण जमानुपात बढ़ाने एवं जनपद के लोगों की आर्थिक विकास हेतु अग्रणी बैंक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया ने देवरिया जनपद के समस्त बैंकों के सहयोग से बृहद ऋण शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया गिरीश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय प्रमुख सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया राजेश देशपाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबन्धक बड़ौदा यू.पी. बैंक भीमा. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अरविन्द कुमार वैश्य, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, शैलेन्द्र सिंह, एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक अरुणेश कुमार की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार, देवरिया में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, देवरिया गिरीश चन्द्र तिवारी ने बृहद ऋण शिविर के आयोजन पर एवं जनपद में ऋण जमानुपात रेसियों को बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी बैंकों को बधाई दी, साथ ही सुझाव भी दिये कि सभी बैंक शासकीय योजनाओं में अपना शत-प्रतिशत योगदान करें।

अग्रणी जिला प्रबन्धक अरूणेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस बृहद ऋण शिविर में 94.51 करोड़ के 2372 ऋण प्रस्तावों को जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा स्वीकृत किया गया। जिसमें सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के द्वारा 422 लाभार्थियों को 16:22 करोड भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 303 लाभार्थियों को 14.92 करोड़, बड़ौदा यू.पी. बैंक के द्वारा 5682 लाभार्थियों को 11.96 करोड़ पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 310 लाभार्थियों को 10:00 करोड़ एवं एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा 38 लाभार्थियों को 19.00 करोड़ रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इस बृहद ऋण शिविर द्वारा जनपद के ऋण जमानुपात जोकि जून-2023 की तिमाही में 38.24 प्रतिशत था, को 40 प्रतिशत से अधिक करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, देवरिया गिरीश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय प्रमुख सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया राजेश देशपाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबन्धक बडौदा यू.पी. बैंक भीमा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अरविन्द कुमार वैश्य, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, शैलेन्द्र सिंह के द्वारा पी.एम. स्वनिधि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पी.एम. एफ.एम.ई.. एन.एल. एम. ए.आई.एफ. स्वयं सहायता समूह, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण एवं व्यवसाय ऋण हेतु 84 डमी ” चेक / ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शिव कुमार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग अतुल कुमार पाण्डेय, सी.एम.एम. डूडा, अनूप शुक्ला, कार्यक्रम के संचालक शाहसा जावेद, समस्त बैंकों के जिला समन्वयक / शाखा प्रबन्धक एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

अन्त में अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री अरूणेश कुमार ने माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी उपस्थित अधिकारियों एवं लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

4 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

4 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

5 hours ago

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

8 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

8 hours ago