निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल का हुआ वितरित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को विकास भवन देवरिया में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की सीएसआर योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें देवरिया के एलिम्को द्वारा पूर्व चिन्हित 25 लाभार्थियों को लगभग रूपये 11 लाख 74 हजार की लागत के मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल निःशुल्क वितरित की गई।

शलभमणि त्रिपाठी, माननीय विधायक, देवरिया, समारोह के मुख्य अतिथि रूप में, गिरीश चन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधकारी, देवरिया, प्रत्यूष पाण्डेय आई.ए.एस. मुख्य विकास अधिकारी, कृष्ण कान्त राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, देवरिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, स्वतंत्र निदेशक, एससीआई, दीपक जगतियानी, उप-प्रबन्धक, एससीआई, एवं एलिम्को से विकास कुमार, सीएसआर सलाहकार एवं श्री सुनील कुमार चौधरी, डा अजय मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, बजरंगी मणि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

दिव्यांगो के चिन्हीकरण / पंजीकरण के लिए एलिम्को द्वारा देवरिया में दिनांक 29 एवं 30 सितम्बर 2023 को विकास विकास भवन परिसर, देवरिया में परीक्षण शिविर आयोजित किये गये थे। इन परीक्षण शिविरों में पूर्व चिन्हित दिव्यांगजनों को एलिम्को द्वारा निर्मित मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। कुल 25 पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को लगभग रूपये 11 लाख 74 हजार के 25 मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago