22फरवरी को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर डीएम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मंथन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात सिंह के बीच विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, विभागीय समन्वय तथा आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु जनपद के 40 से अधिक विभागों की सहभागिता आवश्यक होगी। इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।यह मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर समाज के निर्बल वर्ग, महिलाएं, दिव्यांगजन, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, किसान, बेरोजगार युवा एवं निर्धन परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।शिविर का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, कुशीनगर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण में विभिन्न क्षेत्रों में लघु शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में चिन्हित लाभार्थियों को मेगा शिविर में योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

5 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

8 hours ago

चेकिंग में दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

8 hours ago

गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 2.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

8 hours ago

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की जिद, 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…

8 hours ago

राम कथा में उमड़ा आस्था का सागर, धर्म विजय के प्रसंगों ने भावविभोर किए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

9 hours ago