यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 138 वाहनों का ई-चालान, 10 वाहन सीज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच की गई।इस अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा वाहनों की विशेष जांच की गई। जिन ई-रिक्शा वाहनों के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध थे, उनकी विधिवत नंबरिंग कराई गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस की टीम ने गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चालान एवं सीज की कार्यवाही की। इस कार्रवाई से अव्यवस्थित यातायात और जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिली।अभियान के दौरान कुल 138 वाहनों का ई-चालान किया गया, वहीं 10 वाहनों को सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है और आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।यातायात पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा यह स्पष्ट संदेश देना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

22 minutes ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

54 minutes ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

1 hour ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

2 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

2 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

2 hours ago