मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री/शहर अध्यक्ष, (राष्ट्रीय/राज्यीय) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने बताया कि 1 जनवरी 2023के अधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। कार्यक्रम की तिथियां यथा- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों 09 नवम्बर 2022 को आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि, 09 नवम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक हैं।
बैठक में बताया गया कि, अन्तिम/विशेष अभियान 04 दिसम्बर 2022 (रविवार) है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 तक है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2023 को होगा। बैठक में जनपद के समस्त जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री/शहर अध्यक्ष, (राष्ट्रीय/राज्यीय) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने बताया कि समस्त राजनैतिक पार्टी अपना बी0एल0ए0 (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त कर बी0एल0ओ0 से समन्वय स्थापित करके फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा 01/01/2023 को 18 वर्ष आयु प्राप्त कर चुके व्यक्ति को मतदाता हेतु मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं।
बैठक में जनपद के जिलाध्यक्ष/जिलामंत्री/शहर अध्यक्ष, (राष्ट्रीय/राज्यीय) मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, समस्त तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

11 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

20 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

58 minutes ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

1 hour ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

1 hour ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

1 hour ago