मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
देश मे लोकसभा बिगुल बजने के बाद हाल ही में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। आइएएस, आईपीएस से लेकर दुसरे प्रशासनिक और महकमे में ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं, इसमे एक घटना एल वार्ड के कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले का सामने आया है। इनको तीन वर्षं की अवधी के पहले ही ट्रान्सफर कर दिया गया अब इसे लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। इस मामले में चेंबूर के राष्ट्रीय बजरंग दल के कोंकण प्रांत उपाध्यक्ष राजाभाऊ ने ट्रांसफर पॉलिसी में जाति के आधार पर टारगेट करते हुए ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।
राजाभाऊ का कहना है की तीन वर्ष से अधिक कुर्सी पर आसीन मनपा एल विभाग इमारत व कारखाने खाते मे अभी और भी अधिकारी अपनी कुर्सी छोडने को तैयार नही है खुद् एल विभाग मनपा के सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर का उपप्रमुख अभियंता के पद पर 15/02/2024 को प्रमोशन हो चुका है, मगर दो महिना होने को आ गया है धनाजी हेर्लेकर ने अभी तक अपनी मलाईदार कुर्सी छोडी नही है।
सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार एल विभाग मनपा इमारत व कारखाने विभाग के सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार ,सागर कर्पे व अमोल कोली ने सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर को पैसे देकर समय से पहले षड्यंत्र के तहत नितीन कांबले का तबादला कराया है और अब नवनियुक्त कार्यकारी अभियंता सुरेश बी.सागर को भी टारगेट किया जा रहा है।
राजाभाऊ का कहना है इस संबध मे वह स्वयं परिमंडल -5 के नवनियुक्त उपायुक्त देविदास क्षीरसागर से मुलाकात करेंगे और ट्रांसफर में जाति के आधार पर किए जा रहे भेदभाव पर अपना पक्ष रखेगे।
और उन्होंने कहा कि, एल वार्ड ट्रांसफर पॉलिसी में भेदभाव को बढ़ावा दे रही है जो की बिल्कुल गलत है, खासकर दलित समुदाय के अधिकारियों व कर्मचारियों को टारगेट किया जा रहा है।कुर्ला एल वार्ड सामंतशाही अपना रही है यह नीति सही नहीं है, इससे अलग-अलग समुदायों के अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी मनमुटाव और भेदभाव की प्रवृत्ति का जन्म होगा। राजाभाऊ का कहना है कि इस मामले को पहले वह उपायुक्त को अवगत करवायेंगे और जरूरत पडी तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…