भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सामान्य में समिति की तहसील पदाधिकारियों की हुई बैठक

गोला /गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उपनगर गोला के बेवरी चौराहा पर स्थित संगठन के प्रेस क्लब पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित गोला तहसील इकाई की कार्यसमिति बैठक सोमवार को आयोजित की गई।जिसमें संगठन के विस्तार तथा उसकी मजबूती व आये दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर चर्चा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष डाॅ सतीश चंद शुक्ल ने कहा की पत्रकारों की आवाज उठाने के लिए तमाम संगठन हैं लेकिन जब पत्रकारों पर किसी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो सारे संगठन फेल हो जाते हैं।पत्रकार हित के लिए संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होता है।तहसील ईकाई के अध्यक्ष एच डी शर्मा  ने संबोधन करते हुए कहा संगठन के गठन इस उद्देश्य से की गई है कि पत्रकारों को उत्पीड़न से परे रखते हुए उनको नई उर्जा प्रदान करे। जिससे हमारे साथी समाज व सरकारी एवं गैर सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को निडर होकर उजागर कर सके।बैठक की अध्यक्षता गोला तहसील ईकाई के अध्यक्ष एच डी शर्मा व संचालन संगठन मंत्री सुरज दीप तिवारी ने किया।  इस दौरान समाजसेवी राजीव पांडेय ने भी बैठक को संबोधित किया।इसअवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार संयोजक दीनानाथ यादव शैलेश पांडे संजय मिश्रा दुर्गेश वर्मा शिव बिहारी तिवारी अजय दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

10 minutes ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

23 minutes ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

40 minutes ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

51 minutes ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

1 hour ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

1 hour ago