दो मासूम समेत चार का शव मिलने से सनसनी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बाँसडीह थाना क्षेत्र में दो मासूम समेत चार का शव मिलने से सनसनी फैल गया है, इस मामले में एसपी एस आनंद ने बयान जारी कर बताया कि कल रविवार को रात्रि लगभग 10.30 बजे अंकित पुत्र कन्हैया राम निवासी ढ़ोढवा थाना नगरा द्वारा थाना बांसडीह में आकर सूचना दिया गया कि, मेरे जीजा श्रवण राम पुत्र मोहन राम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी डेवडीह थाना बांसडीह कोतवाली मेरी बहन शशिकला के साथ मार पीट कर रहें हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची, जहाँ पर छानबीन करने पर शशिकला पत्नी श्रवण राम उम्र लगभग 30 वर्ष, व उनके दो पुत्र सूर्या राव उम्र लगभग 7 वर्ष व दूसरा पुत्र मिठू उम्र 4 माह का घर के सामने बगीचे में शव प्राप्त हुआ, जिनका किसी धारदार हथियार द्वारा हत्या करना प्रतीत हो रहा है, तथा पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम पुत्र मोहन राम का शव फांसी के फन्दे पर लटकता मिला । फील्ड युनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर श्रवण राम के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी व दोनो पुत्रों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या की बात को स्वीकार किया हैं । परिवारजनों से बातचीत में पता चला कि पूर्व में इन दोनों का आपसी विवाद का न्यायालय में मुकदमा चला था किन्तु डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिवार जनों से अलग रहने लगी थी। परन्तु उसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहता था, इनमें आज भी आपस में विवाद हुआ था जिसके उपरान्त यह घटना घटित हुई । मौके पर एस.पी. बलिया व अन्य उच्च अधिकारी गण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago