ग्रामीण चिकित्सक सेवा एसोसिएशन की बैठक संपन्न

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामीड़ चिकित्सक सेवा एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन, सठियांव ब्लॉक के जमुडी बाजार में एक स्कूल में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज और संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा ने किया ।सठियांव ब्लॉक के तमाम सम्मानित चिकित्सक इस आयोजित बैठक में उपस्थित हुए तथा संगठन के नीति और विचार को सुने और अपने हक सम्मान की लड़ाई में एक साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कसम खाई। जिलाध्यक्ष डॉक्टर संतोष शर्मा ने कहा कि संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है, और मजबूत हो रहा है। हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम एक दिन जरूर अपनी मांग सरकार से मनाएंगे । उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक समाज की सेवा भगवान की तरह करें, क्यों कि हलोगों को भगवान की उपाधि मिली हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज ने कहा कि संगठन का प्रारूप बढ़ रहा है, हम एकजुटता दिखाते हुए मजबूती से निकल रहे हैं, अगर हम इसी तरह से बढ़ते रहे तो सरकार भी आने वाले समय में हमारा साथ देगी। ब्लॉक अध्यक्ष नबीशान ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम हम हर महीने करवाएंगे और अपने ब्लॉक के सभी चिकित्सक को जागरूक करेंगे ।इस संगठन में तमाम चिकित्सक उपस्थित हुए मंडल उपाध्यक्ष डॉ सतीश विश्वकर्मा डॉक्टर हरेंद्र यादव सुदर्शन चौहान संगठन मंत्री डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा डॉ मनोज कुमार डॉक्टर भागवत मौर्य मंडल उपाध्यक्ष डॉ विजय चौहान डॉक्टर पूनम आदि सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित हुए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago