डीएम की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल योजना एवं मिशन वात्सल्य योजना की बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल योजना एवं मिशन वात्सल्य योजना की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में जिला प्रॉबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी द्वारा बताया कि रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर 42 आवेदनों की सूची प्रदान की गई तथा 8 आवेदन अस्वीकृत किए गए। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कुल 78 आवेदनों पर समीक्षा हुई, जिसमें 76 लाभार्थी पात्र पाए गये। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जो बच्चे अपने माता-पिता दोनों या माता या पिता में किसी एक को 1 मार्च 2020 के बाद कोविड काल के दौरान खो चुके हैं उनको 18 साल की आयु या इंटर पास तक रू 2500 प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे उनकी शिक्षा दीक्षा, पालन पोषण सही प्रकार से हो सके। जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरांत लाभार्थियों को लाभ अनुमोदन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दिपांशी राठौर, जिला समाल कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

47 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

1 hour ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago