त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी होली व शब ए बरात त्योहारों को लेकर रुपईडीहा थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने किया एवं मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय रहे। बैठक का संचालन रुपईडीहा के डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ0 सनत कुमार शर्मा ने किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम लोगों का परिचय प्राप्त किया उसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार होली और शब ए बारात लगभग साथ-साथ पढ़ रहे हैं। इसलिए पुलिस को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वैसे तो जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब कि हमेशा मिसाल पेश करता रहा है। यहां पर आज तक कोई भी ऐसी घटना नहीं घटी है जिससे आपसी सौहार्द खराब हो। मैं आशा करता हूं कि हमारे हिंदू और मुस्लिम दोनों भाई अपने-अपने त्यौहारो को खुशी पूर्वक मनाएंगे और एक दूसरे को बधाई देंगे और कोई ऐसी हरकत नहीं करेंगे जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े।

थाना क्षेत्र के आए हुए लोगों से उन्होंने अपील किया कि अगर कहीं पर कोई दिक्कत हो तो वह पुलिस को बताए जिससे त्यौहार से पहले ही उस मामले को खत्म किया जा सके। सभा को पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा में भी संबोधित किया। उन्होंने आए हुए दोनों समुदाय के लोगों को उनके त्योहारों की बधाई भी दी और त्योहारों को प्यार मोहब्बत से निपटाने की अपील की। इस अवसर पर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज कशीद अहमद, अनिल अग्रवाल,नेता सब्बीर अहमद, प्रकाश शर्मा, गुड्डू मदेशिया, इरशाद हुसैन, मनीराम शर्मा, रज़ा इमाम रिज़वी,प्रधान, बीडीसी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

अंत में सभा को विसर्जित करते हुए थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं त्योहारों की बधाई दी और उन्होंने सब को आश्वस्त कराया कि पुलिस हर वक्त मुस्तैदी व तत्परता के साथ तैयार रहेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

3 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

3 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

4 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

4 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago