देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में जनपद में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक मध्यान्ह 12ः00 बजे आहूत की गयीं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्र0), अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, देवरिया/गौरा बरहज, अधिशासी अभियंता, सिचाई विभाग, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्सा अधिकारी/उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जनपद देवरिया उपस्थित थे। बैठक में अध्यक्ष द्वारा पिछली बैठक 29.11.2024 की अनुपालन आख्या के उपरान्त भूसा दान एवं क्रय की समीक्षा, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को गर्मी से बचाने हेतु किये गये उपाय, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोंवश के भरण-पोषण हेतु 15 दिन पूर्व साईलेज की मांग-पत्र, गो आश्रय स्थलों में आपूर्ति किये गये साइलेज के भुगतान की स्थिति, एस0एफ0सी0 पूलिंग के अन्तर्गत प्राप्त, व्यय एवं अवशेष धनराशि, गो आश्रय स्थलों में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाने, गो आश्रय स्थलों में अतिरिक्त शेड निर्माण/ क्षमता विस्तार, गो आश्रय स्थलों में अतिरिक्त भूसा घर निर्माण, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को संतुलित आहार दिये जाने, चारागाह की भूमि पर नेपियर, ज्वार (सारघम) बोने, गो आश्रय स्थलों में रिकार्ड रखने हेतु अलमारी/बक्सा की उपलब्धता, गो आश्रय स्थलों पर आइसोलेशन/सिक रूम निर्माण, गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित छोटे एवं बड़ें गोवंश का पृथक्कीकरण, गो आश्रय स्थलों पर नडेप पिट निर्माण, गो आश्रय स्थलों के विद्युतिकरण, चारागाह की भूमि को गो आश्रय पोर्टल पर अंकित करने, खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा माह में 02 बार गोशाला निरीक्षण कर, आख्या गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गोशाला का नियमित निरीक्षण/उपचार इत्यादि करने के उपरान्त गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड करने की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…