निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में जनपद में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक मध्यान्ह 12ः00 बजे आहूत की गयीं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्र0), अपर मुख्य अधिकारी-जिला पंचायत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, देवरिया/गौरा बरहज, अधिशासी अभियंता, सिचाई विभाग, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्सा अधिकारी/उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जनपद देवरिया उपस्थित थे।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा पिछली बैठक 29.11.2024 की अनुपालन आख्या के उपरान्त भूसा दान एवं क्रय की समीक्षा, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को गर्मी से बचाने हेतु किये गये उपाय, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोंवश के भरण-पोषण हेतु 15 दिन पूर्व साईलेज की मांग-पत्र, गो आश्रय स्थलों में आपूर्ति किये गये साइलेज के भुगतान की स्थिति, एस0एफ0सी0 पूलिंग के अन्तर्गत प्राप्त, व्यय एवं अवशेष धनराशि, गो आश्रय स्थलों में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाने, गो आश्रय स्थलों में अतिरिक्त शेड निर्माण/ क्षमता विस्तार, गो आश्रय स्थलों में अतिरिक्त भूसा घर निर्माण, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को संतुलित आहार दिये जाने, चारागाह की भूमि पर नेपियर, ज्वार (सारघम) बोने, गो आश्रय स्थलों में रिकार्ड रखने हेतु अलमारी/बक्सा की उपलब्धता, गो आश्रय स्थलों पर आइसोलेशन/सिक रूम निर्माण, गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित छोटे एवं बड़ें गोवंश का पृथक्कीकरण, गो आश्रय स्थलों पर नडेप पिट निर्माण, गो आश्रय स्थलों के विद्युतिकरण, चारागाह की भूमि को गो आश्रय पोर्टल पर अंकित करने, खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा माह में 02 बार गोशाला निरीक्षण कर, आख्या गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गोशाला का नियमित निरीक्षण/उपचार इत्यादि करने के उपरान्त गो आश्रय पोर्टल पर अपलोड करने की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

rkpnews@desk

Recent Posts

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

10 minutes ago

माहे रमजान: मऊ में शांति व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का व्यापक रूट मार्च

माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…

11 minutes ago

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी; इलाके में तनाव

कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…

12 minutes ago

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…

1 hour ago

बच्चा चोरी की झूठी खबर से दहशत, झारखंड में बढ़ा मॉब लिंचिंग का खतरा

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…

1 hour ago

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

1 hour ago