डीएम की अध्यक्षता में उर्वरक कंपनियों के प्रबंधक एवं ठोक विक्रेताओं की बैठक संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।खरीफ फसल की सीजन में कृषकों को सुलभ एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराए जाने हेतु डीएम पवन अग्रवाल द्वारा उर्वरक कंपनियों के प्रबंधक एवं उर्वरक के थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की गई।
इस दौरान डीएम ने कहा की जनपद में उर्वरक की उपलब्धता की कोई कमी नहीं है सभी थोक विक्रेताओं को पर्याप्त उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा की सभी उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करेंगे । उर्वरक की तस्करी/ कालाबाजारी अथवा अधिक दाम पर उर्वरक को बेचे जाने पर उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध लाइसेंस से रद्द करने के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने उर्वरक के सबसे 20 बड़े खरीददारों की भी टीम गठित कर सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया। अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा पर एसएसबी को सघन निगरानी किए जाने का निर्देश दिया।
उर्वरक की तस्करी कालाबाजारी रोके जाने के लिए डीएम द्वारा सभी विकास खंडों में कृषि, पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों की सचल दल गठित किया गया है जिनके द्वारा सतत निरीक्षण तथा छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य , उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार , जिला कृषि अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक , कमांडेंट एसएसबी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

47 minutes ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

1 hour ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

2 hours ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

4 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

4 hours ago