संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं बखिरा पक्षी विहार के विकास के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिला वृक्षारोपण समिति ने अंतर्गत वर्ष 2024- 25 में किए गए वृक्षारोपण के सिंचाई, सुरक्षा व्यवस्था, जियो टैगिंग और सफलता प्रतिशत पर चर्चा की गई। जिला पर्यावरण समिति में ठोस प्रबंधन अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही जिला गंगा समिति में जनपद स्तर पर बनने वाले जिला गंगा प्लान को बनाए जाने हेतु वर्किंग ग्रुप का गठन करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, डॉक्टर उमर सैफ़, तकनीकी सलाहकार एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…