तहसील मुख्यालय पर पटरी व्यवसाईयों का प्रदर्शन

उप जिलाधिकारी को दिया दिया मांग पत्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर नगर पंचायत के अंदर ओवरब्रिज के नीचे पटरी व्यवसाईयों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को अपने जीविका संरक्षण हेतु ज्ञापन दियाl उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ओवर ब्रिज के नीचे विगत कई वर्षों से पटरी व्यवसाय दुकान लगाकर अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं पूर्व में प्रशासनिक आदेश पर नगर पंचायत में सभी पटरी व्यवसाईयों, ठेला वालों का रजिस्ट्रेशन किया था जिससे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र भी जारी किए गए । अगर किसी कारणवश इन सभी पटरी व्यवसाईयों को हटाया जाता है तो इनसे जुड़े 1500 से ज्यादा परिवार भुखमरी की चपेट में आ जाएंगे पटरी व्यवसाईयों की हालत यह है की लगभग अधिकतर लोग समूह संस्था से लोन लेकर ,ब्याज पर भी पैसे लेकर अपनी दुकान चलाते हैं । भविष्य में भी अगर दुकान हटाने से सारे लोग भुखमरी के कगार पर होंगे इन सारी बातों को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी महोदय ने सभी पटरी व्यवसाईयों को आश्वासन दिया सीमांकन के अंदर रहकर आप अपने जीविको उत् पार्जनकरें जिससे आवागमन बाधित न हो ।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सतीश कुमार ने किया और पटरी व्यवसाई बलविंदर मौर्य संजय कुमार ,सतीश पटवा, गोलू, विजय पासवान, ने किया इस पर दर्शन में नागेंद्र गुप्ता परवेज आलम मोहम्मद मिथलेश कुशवाहा इंदल कुशवाहा भोला भगत राज कुशवाहा व रौनियार गौतम रौनियार बंगाली बाबा सतीश बहादुर गुप्ता रंजन गुप्ता शिवम गुप्ता आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

3 hours ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

4 hours ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

4 hours ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

4 hours ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

4 hours ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

4 hours ago