डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सोमवार को सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक में एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कराये जाने वाले कार्यो की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की आकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने शौचालय हेतु किये गये ऑनलाइन आवेदनों का सर्वे करवा कर पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील रखने एवं साफ-सफाई तथा क्रियाशीलता की जांच भी करते रहने के निर्देश दिये। बैठक में एस0एस0जी0 2023 स्वच्छ सर्वेक्षण, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से सम्बंधित सामानों की मानक के अनुरूप खरीद किया जाना, ग्राम पंचायतों के राजस्व ग्रामों की ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना तैयार करने आदि से सम्बंधित बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही पिछले बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन एवं परिणाम की भी विस्तृत समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, संहित स्वच्छता समिति के सदस्यगण एवं सम्बधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिकारी भी सुरक्षित नहीं! श्रुति शर्मा बनीं साइबर ठगी का शिकार

देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…

2 minutes ago

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)Iराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण…

4 minutes ago

कलेक्ट्रेट परिसर में भावुक पल, दिवंगत पेंशनर्स की स्मृति में दो मिनट मौन

देवरिया शोक सभा: 44 पेंशनर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शोक सभा का…

18 minutes ago

नवाचार और वैज्ञानिक सोच का संगम: प्रभा पब्लिक स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार…

25 minutes ago

दफ्तर में सालगिरह का ‘डांस-बार’, महंगे तोहफों का शौक; क्या शिक्षक की गाढ़ी कमाई से उड़ती थी शराब?

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिस बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक ईमानदार शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी…

34 minutes ago

शाह फहद बने लेफ्टिनेंट, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा टीम में मिली जिम्मेदारी

जिले में खुशी की लहर मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मोहल्ला नवापुरा पूरब निवासी…

34 minutes ago