डीएम की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में समिति के समक्ष भूमि संरक्षण अधिकारी सी०पी० सिंह द्वारा वर्ष 2022-23 मे खेत तालाब योजना, पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना एवं एन०एम०एस०ए० योजना (आर०ए०डी०) योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यों को पी०पी०टी० के माध्यम से दिखाया गया। जिस पर समिति के सदस्यों द्वारा सहमति प्रकट की गयी। वर्ष 2023-24 में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा विभिन्न ब्लाको में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एन०एम०एस०ए० योजना (आर०ए०डी०) योजना, मनरेगा कन्वर्जेस एवं पं०दी०द उ० किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत कुल अठ्ठारह परियोजनाओं के प्रस्तावित कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत की गई। जिसके अन्तर्गत कुल 2399.00 हे० भूमि को जो विभिन्न समस्याओं से कटाव ग्रस्त है को उपचारित कर अधिक से अधिक उपजाऊ बनाया जायेगा. जिसमे मुख्य रूप से फील्ड बन्ड, कन्टूर बन्ड, एल०एल०, मार्जिनल बन्ड खेत तालाब, पशु पालन, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यों के मद मे 4.50 करोड़ खर्च करना प्रस्तावित है। बैठक में जिलाधिकारी अनुमति से समिति के द्वारा उक्त कार्याे को कराये जाने हेतु अनुमोदित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला कृषि अधिकारी पी०सी० विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० देवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणविजय सिंह, अधि0अभि0 विद्युत रणधीर कुमार, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड विजय कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी शशांक, कुँवर सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र राय, बेचन, दिनेश मौर्या सहित प्रगतिशील किसान आदि उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

24 minutes ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

1 hour ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

2 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

2 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

3 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

3 hours ago