समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जजों की बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के आदेशानुसार, प्रथमकान्त,विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (लोक अदालत) की अध्यक्षता में आज ए0डी0आर0 भवन दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जजों की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। जिसका संचालन हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। बैठक में 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। प्रथमकान्त,विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (लोक अदालत) एवं हरीश कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए चिन्हांकित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें। बैठक में संजय कुमार गोंड,अपर सिविल जज (सी0डि0),पराग यादव,सिविल जज (सी0डि0), गार्गी शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, स्निन्धा प्रधान,अपर सिविल जज (जू0डि0)-1, प्रियंका यादव,श्रीमती अरूणांजली सिंह, सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी,विशाल शर्मा,न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, सुरभि सिंह,सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी-2,पुष्पेन्द्र कुमार,सिंह सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा,आशुतोष सिंह, ग्राम न्यायालय रसड़ा,एवं अनिल,कुमार सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

3 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

3 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

6 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

6 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

7 hours ago