देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक आहूत की गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव इशरत परवीन फारुकी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक वादो को चिन्हित करते हुए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों के वादों विवादों का सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। प्री लिटिगेशन वैवाहिक विवादों का लोक अदालत में समाधान किया जायेगा।परिवार न्यायाधीश एवं मध्यस्थ द्वारा विपक्ष को बुलाकर समझौता से समाधान कराकर लोक अदालत में निर्णय पारित किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जाने योग्य मुकदमें यथा समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले,चेक बाउंस से संबंधित धारा-138 एन.आई. एक्ट एवं बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दण्ड बाद,राजस्व वाद एवं सिविल वाद,आर्बिट्रेशन से संबंधित इजराय वाद के निस्तारण किए जायेंगे।
इस बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी जेपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय, चिकित्सा अधिकारी डा संजय चंद आदि उपस्थित रहे।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…