पांच दिन शेष, नही शुरू हुआ खरीद दरौली पीपा पुल का निर्माण, जनता आक्रोश

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के मध्य विभाग व ठेकेदार द्वारा अभी तक पीपा पुल निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। जबकि संचालन 15 नवम्बर से शुरू होने का शासनादेश है। अब जब महज पांच दिन शेष है और विभागीय अभी भी कुम्भकर्णी नींद में हैं। जिसको लेकर इलाकाई लोगों मे आक्रोश व्याप्त हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी पीपा पुल का संचालन समय से शुरू नही किया जाता है। विभागीय लापरवाही से हर वर्ष पीपा पुल का संचालन देर से शुरू होता है।
यूपी-बिहार को जोड़ने वाले एकमात्र इस पीपा पुल के बनने मे देरी की वजह से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। लोगों को सिवान की यात्रा करने में अतिरिक्त 50 किमी का सफर तय करना पड़ता है। लोगों नें विभाग पर यह भी आरोप लगाया कि पीपा पुल के निर्माण मे तय मानकों की जमकर अनदेखी भी की जाती है। जिसके चलते पीपा पुल आम लोगों के लिए खतरनाक बन जाता है। मसलन निर्माण में प्रयोग की जानें वाली लकड़ी, गॉटर, रेलिंग व लोहे की चादरें मानक के अनुरूप नहीं होती। विगत वर्ष भी संचालन के एक पखवारे के अंदर ही पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उधर क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कागजों में ऑल इज़ वेल बताने वाली भाजपा सरकार एक पीपा पुल को समय से चालू नही करा पा रही है। शासनादेश के मुताबिक पांच दिन शेष है लेकिन अभी तक इसका निर्माण भी शुरू नही हुआ। यदि समय से पीपा पुल चालू नही किया गया तो इसे विधानसभा में उठाने का काम किया जाएगा। मांगलिक कार्यक्रम का समय भी शुरू हो गया है यूपी और बिहार का रिश्ता भी बहुत घनिष्ठ है मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए यूपी और बिहार के लोग इस पीपा पुल के माध्यम से दूरी तय करते हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

17 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

17 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

21 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

21 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago