संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र-बहराइच के वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा हेतु ,कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने परियोजना निदेशक डीआरडीए पी.एन. यादव को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों का स्थलीय सत्यापन करा लिया जाय। बैठक में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, यू.पी. सिडको, पैक्सफेड, यूपी सीएलडीएफ, यूपीएसआईसी, यूपी नेडा तथा जिला पंचायत बहराइच के सम्बन्धित अधिकारी व अभियन्तागण मौजूद रहे।
सांसद ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यपूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के शिलालेख का किसी एक स्थान लोकार्पण कराकर शिलालेखों को परियोजना स्थलों पर स्थापित करा दिया जाए। कार्यदायी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिया गया जिन परियोजनाओं में अवमुक्त धनराशि का सदुपयोग कर लिया गया है ऐसी परियोजनाओं हेतु द्वितीय किश्त की मांग तत्काल कर ली जाए। पीडी डीआरडीए को निर्देश दिया गया कि कार्यदायी संस्थाओं की ओर से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर धनराशि की मांग कर ली जाए ताकि भारत सरकार से समन्वय कर धनराशि को अवमुक्त कराया जा सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी आनगोईंग प्रोजेक्ट्स को समयबद्धता के साथ पूर्ण कर उन्हें जनोपयोग में लाया जाय। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से यह भी कहा कि कार्यों में निर्धारित मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, उपायुक्त एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

3 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

5 hours ago