पेंशनरों की पेंशन शिकायतों के निस्तारण हेतु पेंशन अदालत का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वाराणसी मंडल पर पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु बुधवार को प्रातः 10.30 से सायं 04.00 बजे तक वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से, पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पेंशन अदालत से जुड़कर वाराणसी मंडल पर पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी(गस्टेड) रमेश उपाध्याय ,सहायक कार्मिक अधिकारी(नान गस्टेड) आनंद कुमार सहित तथा पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर सिंह समेत सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित हुए ।
वाराणसी मंडल के कार्मिक तथा लेखा विभाग के कर्मचारियों ने यथासंभव शत-प्रतिशत परिवादों के निस्तारण का प्रयास किया गया । यह प्रसन्नता का विषय है, कि इस अदालत हेतु प्राप्त 17 परिवादों में से 13 परिवादों का निस्तारण किया गया तथा 04 परिवादों को जाँच एवं कार्यवाही हेतु प्रक्रियाधीन रखा गया है।
आज पेन्शन अदालत में मंडल के विभिन्न स्टेशनों/यूनिटों के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रितों ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया । इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक/समापक भुगतान, ओ.पी.श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्मिक निरीक्षक योगेश्वर मल्ल, अनिल सिन्हा तथा सम्बंधित लेखा विभाग एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के कल्याण हेतु इस पेन्शन अदालत का संचालन सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago