कर्मचारी संघो से वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के समस्त कर्मचारी संघ से वार्ता हेतु, जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि व कर्मचारी गण में कलेक्टरेट कर्मचारी संघ, यूपी डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, लेखपाल संघ, पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, अमीन संघ, नगर निकाय कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा स्वास्थ्य संघ, ग्राम पंचायत सचिव संघ, शिशु संघ, आयुर्वेदिक कर्मचारी संघ, आदि के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इन समस्याओं में कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, विलंब से वेतन मिलना, कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन ग्रेच्युटी का भुगतान, विभिन्न कर्मचारियों के निलंबन, नियमितीकरण, स्थानांतरण, दैनिक कर्मचारियों के निकायों में रिक्त पद, ठंड में वर्दी/ जैकेट का आवंटन, मृतक आश्रित परिवारों के पारिवारिक पेंशन, आदि समस्याएं उठायी गयी।
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि, समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें और आपकी जिम्मेदारी जन समस्याओं का समाधान है। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो, किसी भी प्रकार के कर्मचारियों का कार्य जनसेवा करना है व जनसेवा पूरी जिम्मेदारी से करें। इस क्रम में उन्होंने इस प्रकार की अगली बैठक भी कराए जाने की अपेक्षा की।
इससे पहले जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव ने, जिलाधिकारी को कर्मचारी संघ के साथ बैठक बुलाए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया व आश्वस्त किया कि, उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का और शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डी के मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डिप्लोमा संघ एवं संजय सिंह मंडल मंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की देखरेख में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, संप्रेक्षक का निर्विरोध चुनाव भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन राज, जिला मंत्री विनोद दुबे, संप्रेक्षक दिनेश यादव, व नीलेश रंजन राव, अशोक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, विनोद पासवान, अवधेश राय, शैलेंद्र मल्ल, प्रमोद गोंड, आर टी कुशवाहा, ब्रजेश श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, संजय रावत, अभय नाथ तिवारी, चंचल तिवारी, वीरेश्वर, मधुसूदन मिश्र, प्रेमचंद सैनी, शिवकुमार, रोज मोहम्मद, ममता मिश्रा, बी पी निगम, दिग्विजय तिवारी, श्रवण तिवारी, धनंजय मिश्र आदि जनपद के समस्त संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

3 minutes ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

44 minutes ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

2 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

2 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

2 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago