विभागीय योजनाओ के सन्दर्भ में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय योजनाओं के संदर्भ में कराए जा रहे, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में खाद्य रसद विभाग, आबकारी विभाग, जिला नगरीय विकास प्राधिकरण, खनन विभाग , चकबन्दी आदि विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को ससमय व लक्ष्यानुरूप विभागीय योजनाओं को संपन्न करने हेतु निर्देशित किया।
इस क्रम में जिला आबकारी निरीक्षक राजवीर सिंह को, निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शराब तस्करी से सख्ती से निपटा जाए, शराब की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की नियमित मॉनिटरिंग हो। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया जाए व गलत राशन कार्ड की जांच कराते हुए उसे निरस्त करें। चकबंदी अधिकारी से उन्होंने चकबंदी की पूरी प्रक्रिया समझी तथा चकबंदी के मामले में लंबित मामले व संबंधित मुकदमों की स्थिति भी जानी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित लंबित मामलों के संदर्भ में चकबंदी अधिकारी को सुनवाई कर मामले के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा जिला नगरीय विकास प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, वेद प्रकाश यादव से पी एम स्वनिधि योजना के संदर्भ में आवेदन की स्थिति तथा लंबित मामलों के बारे में जाना। प्रधानमंत्री शहरी आवास के संदर्भ में भी जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध बालू खनन पर संबंधित उपजिलाधिकारी गण व थाने से समन्वय बनाते हुए रोक हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त तहसीलदारगण आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

45 minutes ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

54 minutes ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

2 hours ago