हीरक जयंती अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता हेतु बैठक सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संवाद भवन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल के की प्रेरणा से हीरक जयंती अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। हीरक जयंती अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन विश्वविद्यालय से सम्बद्ध तीनों जनपदों में ब्लॉक स्तर तथा जनपद स्तर पर नोडल महाविद्यालय तय किए गए हैं। संपूर्ण कार्यक्रम की रूप-रेखा पर विमर्श हेतु एक बैठक आहूत थी।
इस कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्जनपदीय विविध कार्यक्रम में बनाए गए ब्लाक एवं जनपद नोडल महाविद्यालयों को कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करके जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किया गया l इस आयोजित बैठक की संरक्षता प्रोफेसर पूनम टंडन, कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर रही l कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियो एवं संयोजकों स्वागत प्रो. दिव्या रानी सिंह तथा मीटिंग की प्रस्ताविकी डॉ. सत्यपाल सिंह, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने रखा।
साथ ही प्रो. दिव्या रानी सिंह द्वारा कार्यक्रम में होने वाले मुख्य तीन प्रतियोगिताओं जैसे साहित्यिक प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईl
कार्यक्रम के सह समन्वयक सत्यपाल जी द्वारा आयोजित मुख्य प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के चरणों के बारे में बताया गया। यह प्रतियोगिता प्रथम स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर की जाएगी उसके उपरांत जिला स्तर पर एवं अंततः विश्वविद्यालय स्तर पर इसका अंतिम चरण आयोजित होगा। जिसमें महामहिम कुलाधिपति, आनंदीबेन पटेल उपस्थिति रहेगीl
समिति के सदस्यों एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम का दिशा निर्देशित बताया गयाl जिसमें डॉ वेंकटेश द्वारा साहित्यिक कार्यक्रमों, डॉ नूपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं डॉ आरती यादव द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का दिशा निर्देश विस्तृत रूप से बताया गयाl आभार ज्ञापन डा. सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

19 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

19 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

19 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

23 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

23 hours ago