जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक संपन्न

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के मुहम्मदपुर ब्लॉक के सभागार में सोमवार को सोशल आडिट ब्लाक सभा की बैठक जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संम्पन हुई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों की जो सोशल आडिट टीम द्वारा आडिट किया गया, उसमें सामने आया है कि गांव में रोजगार दिवस नहीं मनाया जाता है, इसलिए सभी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम रोजगार सेवक प्रत्येक माह में रोजगार दिवस मनाएं ।
जिसमें मनरेगा के साथ-साथ उनकी पत्रावलियों को भी सही कर ले जिससे आने वाले समय में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। ब्लॉक मुहम्मदपुर में पिछले वित्तीय वर्ष में बढ़िया काम हुए हैं लेकिन इसे और बेहतर करने की आवश्यकता है उस पर ध्यान दें।
बैठक में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी, डॉ आराधना त्रिपाठी एडीओ, आईएसबी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार पवन कुमार श्रीवास्तव, सोशल ऑडिटर राजकुमार, सविता यादव,संध्या राय, रीना, जगजीवन,अनिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

3 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

17 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago