मेरठ: परतापुर में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, मालिक और भांजा गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। परतापुर थाना पुलिस ने अछरोंडा रोड स्थित रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। गुलाल बनाने के लाइसेंस की आड़ में संचालित इस फैक्टरी से पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये के पटाखे और बारूद बरामद किए हैं। फैक्टरी मालिक चंदन और उसके भांजे गीतम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैसे पकड़ी गई पटाखा फैक्टरी?

इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी चंदन ने अछरोंडा रोड पर तीन मंजिला मकान बनाकर पटाखा फैक्टरी चला रखी थी। फैक्टरी केडिया विद्या प्लास्टिक एंटरप्राइजेज के नाम से रजिस्टर्ड है और इसके पास केवल गुलाल बनाने का लाइसेंस है।

चंदन ने आसपास की गलियों में दो गोदाम भी किराए पर ले रखे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में बारूद, कैमिकल से भरे ड्रम और तैयार पटाखे मिले। गोदाम की दीवारें बारूद के कारण काली हो चुकी थीं।

बम निरोधक दस्ते ने मौके से बारूद के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने फैक्टरी और दोनों गोदामों को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें- “बरेली झड़पों में तौकीर रजा खान हिरासत में, योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था में कड़ा संदेश दिया”

एक दर्जन से ज्यादा कारीगर भी पकड़े गए

पुलिस ने फैक्टरी और गोदाम से 12 से अधिक कारीगरों को हिरासत में लिया है, जिनमें अतुल, मुन्नु, प्रदीप, रिंकू, शोभित, अरुण, विशाल, हरवंश, गुड्डु और जयसिंह शामिल हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी थीं। सभी कारीगर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर और हरदोई जिलों के रहने वाले हैं और फैक्टरी परिसर में ही रहते थे।

बड़ा हादसा टल गया

अछरोंडा रोड के स्थानीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में यह फैक्टरी लंबे समय से चल रही थी। अगर यहां आग लग जाती या विस्फोट होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस कार्रवाई से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Karan Pandey

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

2 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

2 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

2 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

2 hours ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

2 hours ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

2 hours ago