बगैर लाइसेंस बेखौफ चल रहे है मेडिकल स्टोर

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मेडिकल स्टोरों पर प्राइमरी पास लोग मरीजों को गंभीर से गंभीर रोगों की दवा दे रहे हैं। एक दो नहीं बल्कि क्षेत्र के तमाम मेडकिल स्टोर ऐसे हैं जिनका नियम कानून से कोई वास्ता नहीं है। फिर भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। इन मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं होती है।
महदेईया बाजार क्षेत्र में दर्जनों मेडिकल स्टोर बाजार से लेकर गांव तक खुले हैं,जबकि नियम है कि फार्मासिस्ट का होना जरूरी है। खरीद बिल, शिड्यूल एच-वन की दवाओं का रखरखाव बेहतर हो, उनका रिकार्ड होना चाहिए कैश मेमो जरूर दें। लेकिन इन नियमों का पालन नही किया जा रहा। ज्यादातर मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के ही चलते हैं। संचालक प्राइमरी पास युवकों को अपने-अपने मेडिकल स्टोरों पर रखे हुए हैं। जो गंभीर से गंभीर मरीजों को इलाज के नाम पर दवाएं दे देते हैं। कई मेडिकल स्टोर तो ऐसे है जो एक ही लाइसेंस पर कई मेडिकल स्टोर संचालित कर रहे है। कुछ मेडिकल स्टोर व्होलेसेल के लाइसेंस पर धड़ल्ले से चल रहे है। तमाम कमियां होने के बाद भी विभाग कार्यवाही के नाम पर औपचारिकता निभाता है। जब कभी कार्यवाही की भी बारी आती तो उसमें भी विभाग की मनमानी सामने आती है। जिससे आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

3 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

4 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

5 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

5 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

6 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

8 hours ago