59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चिकित्सा शिविर लगा निःशुल्क बांटी दवाईयाँ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन कर निःशुल्क बांटी गई दवाईयाँ। 59वीं वाहिनी59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल नानपारा के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी के अधीनस्थ ‘डी’ समवाय चितलाठया के कार्यक्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय चितवाहया के परिसर में ,मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन शक्ति सिंह ठाकुर कमांडेंट 59वीं वाहिनी के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें डॉ आकिब अजाज द्वारा 117 पुरुष, 101 महिला व 74 बच्चे कुल 292 का निःशुल्क उपचार करके दवाइयों का वितरण किया गया | ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस शिविर के आयोजन से सीमावर्ती गाँव चितलाइवा, घुमलाबारू, सलारपुर, कंडा, रजनवा, निधिपुरखा एवं अन्य सीमावर्ती गाँव के ग्रामीण लाभान्वित हुए।कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सामान्य प्रभात कुमार, सहायक उप निरीक्षक (फर्माशिष्ट) मनीष कुमार, ग्राम प्रधान विनोद पासवान, एवं मानव चिकित्सीक की सम्पूर्ण टीम सहित अन्य बल कार्मिक एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

1 hour ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

3 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

3 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

3 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

4 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

4 hours ago