महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। इंटर कालेज नौतनवां के खेल मैदान में जिम एकादश टीम व भारतीय मीडिया एकादश टीम के बीच में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। भारतीय मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।जिम एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के खेल में 7 विकेट खोकर 194 रन बनाए भारतीय मीडिया के तरफ से गेंदबाजी करते हुए धर्मेन्द्र व अरविंद को दो दो विकेट मिले जिम एकादश के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश जायसवाल ने 40 रन व सन्नी कुमार ने सर्वाधिक 71 रन व वीरू ने 39 रन बनाकर 195 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस प्रकार मीडिया एकादश की टीम ने मैच को 8 विकेट से जीत हासिल किया।
मीडिया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धर्मेन्द्र चौधरी ने 30 रन व पुनित वर्मा व नबाद सर्वाधिक 138 रन बनाया। पुनित वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मद्धेशिया ने मीडिया टीम को जीत की बधाई दी। इस दौरान मीडिया टीम के कोच दिलीप त्रिपाठी, विनोद पटवा, मनोज पाण्डेय, अनूप जायसवाल, अमित यादव ,कोच करीम खान, सहित खिलाड़ी व तमाम दर्शक उपस्थित रहें।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…
अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…
किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…
शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…