सनातन परम्परा के अनुरूप हर्षोल्लास पूर्वक जमकर उड़े रंग गुलाल मनाई गई होली

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक रंगों के पर्व पर रंगोत्सव का त्यौहार होली को इस बार दो दिन में सोमवार एवम मंगलवार को लोगो ने धूम धाम के साथ मनाया। वहीं गांव से लेकर सड़को तक होली की उमंग दो दीन में विभाजित होने से सड़कों पर थोड़ी फीकी जरूर रही। वहीं रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की लोगों में होड़ भी रही। होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली को घर घर जा कर ढोल, झाल,हरमोनियम, सहित गांव के बुजुर्ग जनों के द्वारा भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बंजारिय ग्राम में आधे गांव में सोमवार तो आधे गांव में मंगलवार को मनाई गई वहीं बगल के ग्राम प्रताप छापर में पूरे हर्षोल्लास के साथ बाबा ब्रह्म स्थान से शुरू होकर विजय कुमार मिश्र, कृष्ण मोहन मिश्र सहित गांव के प्रत्येक व्यक्ति के घर घर जा कर पूरे हर्ष के साथ होली मनाई गई। जहां रंगो से सराबोर हर तरफ होली की धूम में बच्चे,बूढ़े,नौजवान,महिला, पुरुष सभी होली की मस्ती में सराबोर रहे। पूरे क्षेत्र में होली त्यवहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की खबर है।कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
इस दौरान थानाध्यक्ष बनकटा अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था में लगे रहे। यह पर्व रविवार की देर रात होलिका दहन के बाद से ही मनाने को लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली,हर मुहल्ले में गूंजने लगी। सोमवार की सुबह मौसम हल्का ठंडा रहा, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। होली आई रे कन्हाई…, रंग बरसे भीगे चुनरवा रे … की धून पर शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। सड़क पर हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर किया जा रहा था।वही लोगो ने एक दूसरे को अबीर लगाकर एवम गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

6 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

7 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

7 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

7 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

7 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago