शिकायतों के निस्तारण के लिए की गई सी-विजिल प्रकोष्ठ की स्थापना: डॉ पंकज कुमार वर्मा

आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में सी-विजिल की गई स्थापना, 24 घंटे सक्रिय रहेगा सी- विजिल प्रकोष्ठ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और उल्लंघन के विषय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु सी–विजिल की स्थापना की गई है। उक्त जानकारी उपनिर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया है कि कोई भी नागरिक सिटीजन ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। सी–विजील द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा।
सी–विजिल प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सी–विजिल प्रकोष्ठ चौबीस घंटे सक्रिय है। सी–विजिल द्वारा प्राप्त शिकायतों से संबंधित उड़नदस्ते को अवगत कराया जाता है, जो मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक सिटीजन ऐप के माध्यम से रीयल टाइम फोटो या वीडियो के साथ शिकायत भेज सकता है। सी–विजिल में उनके साथ खाद्य सुरक्षा व अभिहित अधिकारी बृजेंद्र जायसवाल, सहायक अर्थसंख्या व सख्यिकी अधिकारी, संतराज और एडीसीओ दिनेश कुमार कार्यरत हैं। अबतक प्राप्त 02 शिकायतों का निस्तारण सी–विजिल द्वारा किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

3 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

4 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

5 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

7 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

7 hours ago

त्योहार पर दो घरों में पसरा मातम! 35 वर्षीय किसान की मौत, 60 साल के पोस्टमैन ने दी जान

शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…

8 hours ago