हे शिवशंकर भोलेनाथ तुम
अजर अमर अविनाशी हो,
महाकाल उज्जैन विराजत,
बाबा विश्वनाथ काशी में हो।
हम भक्तों के संकटहर्ता हो,
तुम हम सबके मंगल कर्ता हो।
रचनाकार सारे जगत् के हो,
हे महादेव तुम प्रलयंकर्ता हो।
महामहेश्वर, तुम्हीं पिनाकी हो,
शिव शशिशेखर तुम ही हो।
वामदेव विरुपाक्ष तुम्हीं हो,
श्रीराम चन्द्र के रामेश्वर हो।
तुम शंभू हो, शिवा प्रिय हो,
तुम पार्वती नाथ कहाते हो,
कामदेव के शत्रु तुम्हीं हो,
तुम कामारि कहलाते हो।
तुम जगदीश्वर कृपानिधि हो,
तुम चन्द्रभाल, गंगाधर हो,
जटा जूट रखे, जटाधर हो,
तुम निराकार साकार भी हो।
हे त्रिपुरारी ! त्रिनेत्रधर हो,
तुम भवसागर पार कराते हो,
इस धरती का पाप मिटाते हो,
दयानिधि आकर उद्धार करो।
तुम ईश्वर हो, परमेश्वर हो,
तुम दीन दयाल दयानिधि हो,
हे कृपानिधि सबका संताप हरो।
आदित्य भवसागर से पार करो।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…