जीवन देश धर्म के लिए सुरक्षित रहे

पैसा ही सब कुछ नहीं होता है,
अब तक जो मिला वह बहुत है,
और कितना अधिक कमाएँगे,
इस उम्र में हम कितना खाएंगे।

भारत सरकार ने दिया बहुत है,
ज्यादा उम्मीद करना ही क्यों है,
कहीं ऐसा फिर बाद में न हो जाये,
बची खुची इज़्ज़त भी चली जाये।

नियति और ईमान हमारा बना रहे,
क़र्म हमारे मानवता से भरे हुये हों,
हक़ किसी और का कभी न छीनूँ मैं,
धोखा न किसी को दूँ जीवन में मैं।

चाहत अपनी धर्म की ख़ातिर हो,
कोई लड़ाई हो, न्याय की ख़ातिर हो,
जीत हार का हश्र सदा न्यायोचित हो,
जीवन देश धर्म के लिये सुरक्षित हो।

हे ईश तेरी सदकृपा का सहारा
हमको सदा यूँ ही मिलता रहे,
तेरे स्मरण और ध्यान में मेरा,
सारा समय यूँ ही कटता रहे।

तेरी आराधना व वन्दना ही
सदा ही हों मेरी क़र्मशाला,
दुर्मति हमारी हमसे दूर जाये,
आदित्य हृदय हो सुमतिशाला।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

2 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

16 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago