मिशन लाइफ के अन्तर्गत अधिक से अधिक जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित कराएं जाए-डीएफओ

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग एम0 सेम्मारन ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी का ‘‘मिशन लाइफ’’ की अवधारणा के अन्तर्गत उपलब्ध संसाधनों के विनाशकारी उपभोग के स्थान पर विवेकपूर्ण व समझदारी से उपयोग को जन-अभियान बनाये जाने हेतु आवाहन किया गया है। मिशन लाइफ जीवन शैली में परिवर्तन कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने एवं शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने का मूलमंत्र है। भारत के स्वतंत्रता प्राप्त के 75वें वर्ष में मिशन लाइफ अभियान के अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा 07 बिन्दुओं के अन्तर्गत कुल 75 गतिविधियाँ चिन्हित की गयी है, जिसमें ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, सतत् खाद्य प्रणाली को अपनाना, अपशिष्ट कम करना आदि शामिल है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्देश दिये गये है कि 05 जून, 2023 विश्व पर्यावरण दिवस पर तथा उसके पूर्व में सभी विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए। मिशन लाइफ से सम्बन्धित क्रिएटिव, वीडियों, लोगो, नोेलेज मेटेरियल आदि पोर्टल https://missionlife.moefe-nic.in/ पर उपलब्ध है, जिन्हें डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग मिशन लाइफ एक्टीविटीज के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन कराते हुये कार्यक्रमों की जीओ टैग फोटो और वीडियो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा बनाये गये merilife.org पोर्टल पर अपलोड कराएं तथा जनपद स्तर पर मिशन लाइफ के अन्तर्गत अधिक से अधिक जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित करते हुये जन सामान्य को पर्यावरण के साथ जीवनशैली अपनाने हेतु बेहतर संदेश देते हुये जागरूक किया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

9 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

10 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

10 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

10 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

10 hours ago

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…

10 hours ago