बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा थाना परिसर में वर्षो से खड़ी लावारिस मोटरसाइकिलो कि नीलामी शुक्रवार को नायब तहसीलदार की उपस्थिति की गई। रुपईडीहा थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना परिसर में वर्षो से लावारिस खड़ी 17 दो पहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया उच्च अधिकारियों द्वारा शुरू की गई थी। उच्च अधिकारियों द्वारा नायबतहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी को इस प्रक्रिया के लिए नामित किया गया था। इस लिए शैलेश अवस्थी नायब तहसीलदार ने रुपईडीहा थाना परिसर में पहुंचकर वाहनों की नीलामी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाया। नीलामी में गाडीयो की अधिक बोली लगाने वालों को वरीयता दी गई। श्रीधर पाठक ने बताया कि वाहनों की नीलामी की सूचना समाचार पत्र के माध्यम से की गई थी।जिसमे बोली लगाने वालों के लिए नीलामी प्रक्रिया से पहले ही 5 हज़ार रु0 सुरक्षा राशि जमा करना था।शुक्रवार की नीलामी में 17 वाहन नीलाम किये गए। जिसमे लगभग एक लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…