आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती हेतु 464 अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन 22 एवं 24 फरवरी को

निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित, तथा अपूर्ण अभिलेख होने पर नहीं किया संबंधित के आवेदन पर विचार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा ) जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 165 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का विज्ञापन 15 मार्च 2024 को प्रकाशित किया गया था जिसका ऑनलाइन आवेदन लगभग 08 हजार प्राप्त हुए है। जिसमें से आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल द्वारा लगभग 3500 आवेदन स्वतः विभिन्न कारणों से निरस्त है तथा 5799 आवेदन ब्राडशीट पर प्रदर्शित हो रहा है। जिसके सत्यापन हेतु चयन समिति के सदस्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की चार कमेटी मुख्य विकास अधिकारी / चयन समिति के सदस्य द्वारा गठित समिति द्वारा ब्राडशीट में प्रदर्शित 5799 आवेदनों की ई-डिस्ट्रीक पोर्टल पर आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। जिसमें 2284 आवेदन उसी ग्रामसभा/वार्ड के पात्र पाये गया हैं। कुल 2284 आवेदनों में से रिक्त 165 केन्द्र के सापेक्ष प्रत्येक केन्द्र से तीन गुना अभ्यर्थियों तथा सभी पात्र PH एवं FF को अर्थात कुल 464 अभ्यर्थियों को नियमानुसार मेरिट के आधर पर समस्त मूल अभिलेख के साथ सतयापन हेतु दिनांक 22 फरवरी 2025 एवं 24 फरवरी 2025 को विकास भवन सभागार/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन पर अंकित अभ्यर्थियों के दूरभाष नम्बर पर सूचना दी जा रही है। इस हेतु अभ्यर्थी आवेदन पर दिये गये अपने मोबाइल नम्बर को रिर्चाज और ऑन रखें। सम्बन्धित अभ्यर्थी सूचना प्राप्त होने पर निर्धारित स्थल तिथि और समय पर ही अपने समस्त मूल अभिलेख और उसकी स्वप्रमाणित प्रति (एक सेट) तथा दो फोटो पासपोर्ट साइज लेकर उपस्थित हो। उक्त अभ्यर्थियों को सिर्फ मूल अभिलेख के साथ सत्यापन हेतु बुलाया जा रहा है तथा यह चयन के दावे की पुष्टि नहीं करता है। अभ्यर्थियों को निम्न अभिलेख के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर विकास भवन में उपस्थित होना है।
पहचान पत्र यथा आधार कार्ड / वोटर आई०डी० कार्ड/DL इत्यादि ।
समस्त मूल अभिलेख यथा निवास प्रमाण-पत्र, तलाक के लिए विधिक अभिलेख, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र, स्वतन्त्रता सेनानी प्रमाण-पत्र आदि।
समस्त अभिलेख की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति (01 सेट में) तथा दो फोटो पासपोर्ट साइज का (फोटो के पिछे अपना पुरा नाम व हस्ताक्षर)
यदि कोई अभ्यर्थी उपरोक्तानुसार अभिलेख प्रस्तुत नही करता है या नियत तिथि पर अनुपस्थित होता है तो अपूर्ण अभिलेख / अनुपस्थित मानते हुए चयन हेतु उसके आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

4 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

7 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

7 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

7 hours ago