दो साल से नहीं पहुंची गणित-विज्ञान की किट, शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर


सैयां ब्लॉक के बीईओ निलंबित, 1,830 किताबें भी नहीं बंटी थीं समय पर

(लखनऊ से अभिषेक की रिपोर्ट )

लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को लेकर सरकार एक ओर जहां मर्जर की नीति अपना रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा को लेकर गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण आगरा जिले के सैयां ब्लॉक में सामने आया है, जहां दो वर्षों से विद्यालयों में गणित और विज्ञान की प्रयोगात्मक किट ही नहीं पहुंच सकी हैं। इतना ही नहीं, इस शैक्षणिक सत्र की किताबें भी समय पर छात्रों को नहीं बांटी गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में ही शिक्षा विभाग ने बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) स्तर पर किटें भेज दी थीं, लेकिन इसके बावजूद विद्यालयों में उनका वितरण नहीं हो सका। जूनियर हाईस्कूल के लिए 44 और प्राइमरी स्कूलों के लिए 90 किटें निर्धारित थीं, जिन्हें तत्कालीन सत्र में वितरित कराना था।

इस लापरवाही की शिकायत मिलने पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) ने निरीक्षण किया। जांच में पुष्टि हुई कि इस सत्र में करीब 1,830 पुस्तकें भी समय पर वितरित नहीं की गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने सैयां ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिक्षा के गिरते स्तर की चिंता
शिक्षा विभाग के अंदर ऐसी लापरवाही उस वक्त और भी चिंता का विषय बन जाती है जब राज्य सरकार छात्र संख्या बढ़ाने और ड्रॉपआउट रोकने के लिए करोड़ों की योजनाएं चला रही है। मगर किताबें और किट समय से न मिलना बच्चों की पढ़ाई को बुरी तरह प्रभावित करता है।

शिक्षा के जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में केवल निलंबन काफी नहीं, बल्कि जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर, ठोस कार्रवाई ज़रूरी है ताकि भविष्य में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago