उतरौला ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के दृष्टिगत मार्च के प्रथम सप्ताह में गुरुवार को ब्लॉक परिसर में शादी की शहनाई गूंजी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान रेहरा29 गैंड़ास01 श्रीदत्तगंज 11,बलरामपुर 13, व उतरौला 11, नगर पालिका 03 समेत कुल 68 नव विवाहित जोड़ों ने विवाह मंडप में एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।जिसमें 04मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। विधायक प्रतिनिधि सुनीता वर्मा ने नव दंपत्तियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें शासन से मिली किट प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निर्धन परिवारों के समक्ष विवाह में आने वाली कठिनाईयों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह कराने की योजना बनाई थी। यह योजना पूरे प्रदेश में एक समान रूप से सभी वर्गो के लिए चलाई जा रही है। भाजपा विधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार हर परिवार की योग्य विवाहित बालिकाओं की शादी के लिए हर संभव अनुदान व गृहस्थी सजाने के आवश्यक सामान देकर उन्हें सुखमय जीवन बिताने का अवसर दे रही है। अब सीधे नवविवाहिताओं के खाते में पैंतीस हजार की रकम ट्रांसफर कर रही है। दी जाती है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त रमेश जायसवाल कृष्ण कुमार बीडीओ सुमित सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा जयप्रकाश चौरसिया राजेश कुमार वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। नवविवाहित परिवारों के लिए भोजन व जलपान की भी व्यवस्था कराई गई थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

2 minutes ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

12 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

3 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

9 hours ago