बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील मिहींपुरवा परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न कराया गया इस विवाह समारोह में विकास खण्ड मिहिपुरवा, बलहा एवं नवाबगंज के 106 हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ वहीं 6 जोड़ो का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उनकी शादी संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर एवं ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी मुकेश कुमार एवं समाज कल्याण अधिकारी विकास की गरिमा मय उपस्थिति में भव्य विवाह संपन्न हुआ इस दौरान विधायक ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद स्वरुप पुष्प वर्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस जन् कल्याणकारी योजना का विस्तार पूर्वक वर्णन किया तथा सरकार गरीबों के प्रति कितना चिंतित है की बेटी के जन्म से शिक्षा एवं विवाह तक ख्याल रखती है।इस दौरान पुरोहित कमलकांत मिश्रा एवं पवन कुमार मिश्रा तथा हरगोविंद पांडे ने विद विधान से विवाह संपन्न कराया वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह हाफिज कारी जमील अहमद ने पढ़ाया इस दौरान कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी मिहिपुरवा संजय कुमार, नायब तहसीलदार राजदीप यादव, खंड विकास अधिकारी मिहिपुरवा अजीत सिंह, बीडीओ बलहा संदीप त्रिपाठी, बीडीओ नवाबगंज राहुल पांडे, एडीओ पंचायत अशफाक अहमद, विशाल अवस्थी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय कुमार सहित समस्त मिहींपुरवा ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी मोतीपुर राकेश कुमार पांडे अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे। विवाह संपन्न के बाद सभी को भोजन कराया गया तथा सरकार की ओर से विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किया गया।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…