मारवाड़ी युवा मंच ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को त्योहार मनाने में दिया सहयोग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा नानपारा की ओर से आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को त्योहार सकुशल मनाने के लिए महिला जागृति मंच की ओर से शिवपुर ब्लाक के सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर लौकिहा के विघालय परिसर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को मिठाई आतिशबाजी, नमकीन ,बिस्किट साबुन तथा कपड़े आदि का वितरण ब्लाक प्रमुख शिवपुर प्रतिनिधि सुधीर यज्ञ सैनी की मौजूदगी में संगठन की अध्यक्ष अनामिका टेकडीवाल व महामंत्री निधि पोद्दार के नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा जागृति की ओर से वितरण किया गया। बुधवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा जागृति नानपारा की ओर से शिवपुर विकासखंड के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को दीपावली पर्व पर शाखा के अध्यक्ष अनामिका टेकडीवाल तथा महामंत्री निधि पोद्दार के नेतृत्व में संगठन की लगभग दो दर्जन महिलाओं ने गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें मिठाई, नमकीन, बिस्किट, आतिशबाजी सहित कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम विकासखंड शिवपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञ सैनी की देखरेख में शिवपुर के ग्रामीण अंचलों से आए ग्रामीणों को शिविर लगाकर सामग्री व कपड़े वितरित किए गए संगठन की महिलाओं ने बताया कि संगठन के मूल उद्देश्य सेवा समर्पण और सृजन के संकल्प के साथ युवा मंच अपने नए आयाम को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित कर सामाजिक कार्यों में समाज के हित में कार्य करती रहेगी उन्होंने कहा कि दैवी आपदा में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा जागृति आप सभी के साथ है आपके हर दुख दर्द में यह शाखा आपके लिए खड़ी रहेगी और सामाजिक कार्यों से असहाय और निर्बल लोगों की मदद करती रहेगी बाढ़ जैसी देवी आपदा में लोगों ने अपने घर व गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए हैं ऐसे में आने वाले दीपावली के पर्व को हर चेहरे पर खुशी लाने का एक छोटा सा प्रयास अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा की ओर से किया जा रहा है। वितरण शिविर महिला संगठन की क्षमा सिंघानिया, अंजू टेकडीवाल ,डिंपल मित्तल, अनुजा टेकडवाल, गुड़िया मित्तल ,सीमा टेकडीवाल, प्रियंका सिंघानिया, सीमा टेकडीवाल, श्वेता टेकडीवाल, रोली मनीरामका, नेहा टेकडीवाल ,खुशबू शर्मा, विनीता मनीरामका, राशि शाह, सरिता मनीरामका, क्षमा खेतान ,नमिता खेतान, रितु सिंघानिया, श्वेता सिंघानिया सहित संगठन की महिला सदस्य उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

31 minutes ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

36 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

2 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

2 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

2 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

3 hours ago