देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय बीआरडीपीजी कालेज के छात्र नेताओं ने वृहस्पतिवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कालेज गेट पर शोक सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों, मजलूमों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितैषी नेता थे। करोड़ों लोगों की भावनाएं नेता जी से जुड़ी हुई हैं।
नेता जी हमेशा से सामाजिक समरसता के पैरोकार थे। उन्होंने हमेशा से अमीरी व गरीबी की खाई को पाटने का कार्य कियाl हम सभी समाजवादी लोग उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि नेता जी हम सभी समाजवादियों के प्रेरणा के स्रोत थे। नेता जी के निधन के बाद समाजवादी पार्टी ही नही अपितु सभी दलों के कार्यकरता एवं नेताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह ने छात्रों, नौजवानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई। उन्होंने ही व्यापारियों के हित मे इंस्पेक्टर राज को खत्म किया।
इस दौरान छात्रनेता सूरज यादव, बलवंत, गोलू,अंकित,आयुष, मुकेश,सर्वेश शाही, अंकित पटेल, मुकेश गुप्ता, अंश शर्मा,अनूप पाल आदि उपस्थित रहे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…