संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवां बाजार के गांधी नगर वार्ड अमडीहां मे शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे एक विवाहिता की मौत हो गईं। सीएचसी पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर जांच मे जुट गई।
सिसवा नगर के गांधीनगर वार्ड अमडीहा निवासी दिनेश पांडेय ने बताया कि सुबह उसके खेत जाने के बाद उसकी पत्नी के तबियत बिगड़ने की सूचना पर घर पहुचा तो पत्नी नीतू 27 वर्ष घर मे जमीन पर गिरी पड़ी थी।उसे तत्काल सिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता थाना श्यामदेउरवां धरमौली निवासी गोविन्द दुबे व भाई ओंकार दुबे अस्पताल पर पहुंचे और पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पिता का कहना था कि मेरी पुत्री की शादी दिसम्बर 2020 मे हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे, शुक्रवार की सुबह बेटी ने फोन कर बताया कि वह मायके आना चाहती इस है।पर पति और सास भेजना नही चाहते है। मैंने भी आग्रह किया लेकिन उन्होंने झगड़ा कर मेरी पुत्री की हत्या कर दी।उक्त प्रकरण मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।उक्त प्रकरण में तहरीर नही मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

3 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

12 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

13 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

13 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

13 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

13 hours ago