संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला दलित बस्ती में बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 42 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
 घटना के बारे में बताया जाता है कि किरण देवी पत्नी स्वर्गीय रामदास प्रतिदिन की तरह अपने तथा अपने दो बच्चों आकाश (11वर्ष) एवं बादल (9वर्ष) के साथ खाना खाने के बाद सो गई। किंतु वृहस्पतिवार की प्रातः काल में उसके घर में ही करकट में लगे पाइप के सहारे उसकी लटकती लाश पाई गई।इस दौरान मृतका की जिह्वा बाहर निकली हुई थी। किरण की मृत्यु के बाद उसके दोनों बच्चों की परवरिश कैसे होगी,यह अनुत्तरित प्रश्न लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 मृतका का पति रामदास पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त था।जिसकी दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। रामदास की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद किरण से उसकी शादी हुई थी,  इस संबंध में ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्या ने  पुलिस को तहरीर दिया की मृतका की लाश का पोस्टर्माटम कराकर जांच किया जाय, की मौत कैसे हुई।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago